फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

विज्ञापन
तोड़ार मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल किशोरी के साथ हुए बलात्कार का आरोपी कौशल गोंड। स्रोत-
विज्ञापन
गंगौली/कासिमाबाद। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कौशल गौंड को शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त टोड़ार मोड़ के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राज नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कौशल गौंड निवासी ग्राम सिधउत, थाना कासिमाबाद बताया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें