फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवास से लौटे श्रीराम को दी गई राजगद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। अति प्राचीन रामलीला कमेटी मरदह कुटी की ओर से शनिवार की रात भरत मिलाप के साथ ही श्रीराम राज्याभिषेक की लीलाओं का मंचन हुआ। राज्याभिषेक के मंचन में वनवास से लौटे श्रीराम को राजगद्दी दी गई तो दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मुकुट एवं तिलक लगाकर विधिवत आरती-पूजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह ने कहा कि माता-पिता की सेवा कर जीवन को धन्य बनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह संस्कार और त्याग होना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया जाए तो जीवन सफल हो जाएगा। श्रीराम को राजगद्दी मिलने पर लीला देख कर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयकारा लगा कर खुशी प्रकट की। इस अवसर पर कलाकारों ने सामाजिक नाटक चंबल का डाकू की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर संरक्षक प्रेेमनारायण सिंह, रणधीर सिंह, सुरेंद्र राजभर, अध्यक्ष शशीप्रकाश सिंह, प्रबंधक राहुल सिंह, लालबाबू सिंह, शशीकांत शर्मा, लल्लन सिंह, श्रीकांत सिह, पप्पू, बलवंत, नीरज, अंकित, ओमकार, पियूष, अभय, अनिल, रविप्रताप, जयराम, त्रिलोकीनाथ, सत्यम, आर्यन, मनीष, गुड्डू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें