फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरलता और सादगी के प्रतीक थे रामकरन दादा

Wed, 02 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ समाजवादी नेता रामकरन यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर मंगलवार को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने उन्हें दूरदर्शी समाजवादी नेता बताते हुए कहा कि
विज्ञापन


वह सरलता और सादगी के प्रतीक और गरीब जनता की आवाज थे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में समाजवादी आंदोलन काफी मजबूत हुआ। उनके प्रभाव से सपा का परचम पूर्वी उत्तर प्रदेश में हमेशा लहराता रहा। वह काफी मिलनसार

व्यक्ति थे। पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव ने उनके साथ बीते पलों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए उन्हें महान समाजवादी योद्धा बताया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अंदर गजब की सांगठनिक
विज्ञापन


क्षमता थी। सांगठनिक कार्यों में वह गहरी रुचि रखते थे। पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति हमेशा रहती थी। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, अर्जुन राय, मुन्नन यादव, जैकिशन साहू, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामकरन

यादव, आत्मा यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, शंकर यादव, दिनेश यादव, रामधारी यादव, काशीनाथ वर्मा, मुहम्मद तहसीन, सत्या यादव एवं अरुण यादव उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें