प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक रामसुंदर शास्त्री की स्मृति
में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार को भाकपा कार्यालय परिसर
में आयोजित हुआ। इस मौके पर विभिन्न दलों के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं,
समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि
दी।
इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाधीनता
आंदोलन के दौर में कूदने वालों के अंदर राष्ट्रभक्ति, त्याग, बलिदान, समाज
सेवा की भावनाएं ओत-प्रोत थी। उन्होंने कहा कि आंकुसपुर ट्रेन डकैती के
आरोप में रामसुंदर शास्त्री को गिरफ्तार करते हुए अंग्रेजों ने उन्हें
लहूलुहान कर दिया और उन्हें वाराणसी जेल भेज दिया गया था।
बाद में अंग्रेजी
हुकुमत ने उन्हें जान से मारने का आदेश भी दे दिया था। स्वतंत्रता सेनानी
और पूर्व विधायक बहुत दिनों तक वरहपुर जंगलों में छिपे रहे। वहीं से
उन्होंने भाकपा पार्टी में शामिल होकर गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़नी
शुरू कर दी थी।