फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तार होने वाले देश के पहले व्यक्ति थे रामबहादुर राय

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और जिले के मुहम्मदाबाद तहसील के सोनाड़ी निवासी राम बहादुर राय पद्म भूषण सम्मान से नवाजे गए हैं। उनके जीवन का सफर प्रेरणादायक है। उनका जन्म 1 जुलाई 1946 जन्म को हुआ था। राम बहादुर राय ने 1965 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदू शब्द हटाने के विरोध में आंदोलन चलाया था। रामबहादुर राय इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तार होने वाले देश के पहले व्यक्ति थे
विज्ञापन

1971 में वीसी कालूलाल श्रीमाली के खिलाफ आंदोलन छेड़ने पर 46 छात्र नेता निष्कासित कर दिए गए थे। निष्कासन वापसी की शर्त माफी मांगनी रखी गई थी। 44 नेताओं ने माफी मांग ली थी लेकिन ने राम बहादुर राय और दूसरे मार्कंडेय सिंह ने माफी नहीं मांगी थी। उस समय वह अर्थशास्त्र में बीएचयू में पीएचडी कर रहे थे और उनका शोध कार्य लटक गया था। वह लंबे समय से विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे। वह लोकनायक जेपी आंदोलन में उभरे। हालांकि बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति के बजाय पत्रकारिता का चयन किया। कई वर्षों तक विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में उच्च पद पर भी कार्य किए। उनकी आज भी प्रथम प्रवक्ता साप्ताहिक पत्रिका प्रकाशित होती है।

इन्होंने लिखी है ये किताबें
राम बहादुर राय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जीवनी रहबरी के सवाल, पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जीवनी मंज़िल से ज़्यादा सफ़र, आचार्य जेबी कृपलानी की जीवनी शाश्वत विद्रोही नेता: आचार्य जेबी कृपलानी, पेड न्यूज पर काली खबरों की कहानी, व्यक्तित्व एवं विचार जैसी किताबे लिखी हैं। वह इस समय अपने बेटे के साथ गाजियाबाद में ही रहते हैं। राम बहादुर राय वरिष्ठ पत्रकार भी है और हाल ही में उनकी किताब भारतीय संविधान: अनकही कहानी प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें