गोराबाजार स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के 200 बेड पुरुष अस्पताल और 300 नवनिर्मित अस्पताल में आने वाले मरीजों को 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं सुबह 9 बजे से शाम के पांच बजे तक एक्स- रे और सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक सिटी स्कैन का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है। यहीं नहीं पैथोलॉजी में खून, ब्लड, ब्लगम सहित अन्य महत्वपूर्ण जांच दी जाती है। जबकि रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूर-दराज इलाकों एवं ग्रामीण इलाकों में स्थापित सीएचसी भी ब्लड की जांच होती है। इसके लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि शहर के मिश्र बाजार में स्थापित मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल में ब्लड और अल्ट्रासाउंड की जांच न होने से महिला मरीजों को इधर भटकना पड़ रहा है।
ऐसे में यहां ब्लड जांच के नाम कलेक्शन सेंटर बनाया गया है, जहां ब्लड लेकर जांच के लिए गोराबाजार अस्पताल स्थित पैथोलॉजी भेजा जाता है। ऐसे में महिला मरीजों परेशानी का सामना करना पड़ता है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि पैथोलॉजी के प्रभारी डा. अभिषेक सिंह हैं। मरीजों को कांउटर ही से सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दी जाती है।