मुहम्मदाबाद। सहकारिता रत्न इफको के पूर्व निदेशक राजकुमार त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को नगर के तिवारी टोला स्थित त्रिपाठी निवास में मनाई गई। इस दौरान पीसीएफ के निदेशक एवं डीसीएफ गाजीपुर के चेयरमैन विजयशंकर राय ने कहा कि राजकुमार त्रिपाठी सहकारिता के अग्रणी नेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाया था।
भाजपा नेता विरेंद्र राय ने कहा कि राजकुमार त्रिपाठी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका सभी सम्मान करते थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव ने कहा कि राजकुमार त्रिपाठी कुशल शिक्षक, शिक्षाविद्, साहित्यकार, पत्रकार एवं सहकारी नेता थे। उनके असमय चले जाने से राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता आंदोलन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। प्रारंभ में पंडित दीनबंधु त्रिपाठी, भागवत तिवारी एवं पंडित अभिषेक तिवारी ने विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ कर हवन-पूजन कराया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्वांचल को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामबाबू शांडिल्य, अपर जिला जज प्रतापगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा, भाजपा नेता दिनेश वर्मा, सतीशचंद्र राय, गुड्डू, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान कुमार राय, ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश तिवारी, अश्विनी कुमार राय, विनय राय, रामजी गिरी, विनोद उपाध्याय, तेजबहादुर यादव, तेजनारायण राय, यूसुफपुर मार्केटिंग के अध्यक्ष कृष्णाकांत राय, अनिल राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, विश्वम्भर दुबे, दिग्विजय यादव, शिवजन्म राय, अजय पांडेय, लल्लन राय शामिल रहे।