फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के लाल को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार: 13 को राष्ट्रपति भवन में राजकुमार पाल का सम्मान, सीएम ने दी बधाई

Wed, 11 Nov 2026 11:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

राजकुमार पाल को 13 नवंबर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले वह जनपद के पहले खिलाड़ी होंगे। राजकुमार पाल ओलंपिक पदक जीतकर गाजीपुर का गौरव बढ़ा चुके हैं। वहीं प्रदेश सरकार उन्हें पहले ही पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त कर सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और गाजीपुर निवासी राजकुमार पाल को 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने सोमवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजकुमार पाल ओलंपिक पदक जीतकर गाजीपुर का गौरव बढ़ा चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले वह जनपद के पहले खिलाड़ी होंगे। प्रदेश सरकार उन्हें पहले ही पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त कर सम्मानित कर चुकी है।

पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 36 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव और अयोध्या के विकास से सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकुमार पाल की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले पूर्व सांसद ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें