फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार पाल के गोल ने भारत को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशिया कप हाकी प्रतियोगिता में भारत ने बुधवार को खेल के छठवें मिनट में करमपुर के राजकुमार पाल के इकलौते गोल की बदौलत जापान को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया। मिडफील्डर राजकुमार को यह गोल दागने के लिए गेंद करमपुर के ही फॉरवर्ड खिलाड़ी उत्तम सिंह ने पास किया था।
विज्ञापन

मेघबरन स्टेडियम के हाकी प्रशिक्षक इंद्रदेव ने बताया कि इसके पहले भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला 4-4 के साथ ड्रा पर खत्म हुआ था। इसमें कोरिया ने फाइनल में जगह बनाई थी। कांस्य पदक के लिए भारत को जापान से भिड़ना पड़ा। उन्होंने मेघबरन स्टेडियम के तीनों खिलाड़ियों उत्तम सिंह, राजकुमार पाल और पवन कुमार के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया। कहा कि राजकुमार और उत्तम करमपुर और पवन नजदीक के ही भदैला गांव के निवासी हैं। जबकि एलएसडीएस स्टेडियम अठगांवा के प्रबंधक डा. कैलाश सिंह ने विष्णुकांत सिंह के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें