फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अर्जुन अवाॅर्डी राजकुमार पाल को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
ओलंपियन व भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल को डेमो चेक प्रदान करते जिला के प्रभारी मंत्र - फोटो : credit
विज्ञापन
गाजीपुर। हॉकी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवाॅर्डी एवं ओलंपिक कांस्य पदक विजेता राजकुमार पाल को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राइफल क्लब सभागार में आयोजित समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने उन्हें 51 हजार रुपये का डेमो चेक, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजकुमार पाल ने हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गाजीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अर्जुन अवार्ड और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना सभी के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सम्मान से अभिभूत राजकुमार पाल ने प्रभारी मंत्री, जिला प्रशासन और गाजीपुर की जनता का आभार जताया।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2008 से हॉकी खेलना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के जीवन में अनुशासन का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही वह आने वाली पीढ़ी को भी हॉकी के प्रति प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत,पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें