फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश को उतारकर सपा ने एक तीर से लगाए कई निशाने

Sat, 26 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
राजेश कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा शीर्ष नेतृत्व ने जिले के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को आगामी विधानसभा चुनाव 2017 का प्रत्याशी घोषित कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। बीते 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के राजेश राय पप्पू अपने निकटतम प्रत्याशी कौमी एकता दल के सिवगतुल्लाह अंसारी (वर्तमान विधायक) से 7333 मतों से पराजित हुए थे।
विज्ञापन


अपने चहेतों को टिकट दिलाने को लेकर पार्टी के दो कद्दावर लगातार प्रयासरत थे, ऐसे में साफसुधरी छबि के राजेश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाकर सपा नेतृत्व ने क्षेत्र ने निर्विवाद स्थिति को कायम रखने का प्रयास किया है। साथ ही यादव के साथ ही कुशवाहा और अन्य पिछड़ी जातियों को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हालांकि मुहम्मदाबाद में बढ़ी कौमी एकता दल और अंसारी बंधुओं को टक्कर दे पाना आसान नहीं होगा।   

मुहम्मदाबाद विधान सभा में 2012 के चुनाव में कौमी एकता दल के सिवगतुल्लाह अंसारी ने 66922 मत पाकर चुनाव जीता था जबकि सपा प्रत्याशी रहे राजेश राय पप्पू को 59589 मत मिले थे। राजेश राय पप्पू 7333 मतों से पराजित हुए थे। राजेश राय पप्पू पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के करीबी हैं। सपा शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मुहम्मदाबाद क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर आधार मत यादव के अलावा कुशवाहा एवं  अन्य पिछड़ी जातियों को जोड़ने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक मुहम्मदाबाद क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के  समर्थक राजेश राय पप्पू और राज्य सभा सांसद  नीरज शेखर के  समर्थक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश राय का गुट सक्रिय है। दोनों गुट  एक-दूसरे के विरोध में हैं। इस गुटबाजी को समाप्त करने के लिए  साफ-सुथरी छवि वाले सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है ताकि गुटबाजी के चलते पार्टी को नुकसान न हो।

पिछले चुनाव में पूरे जनपद में मुहम्मदाबाद विधान सभा को छोड़कर सपा  प्रत्याशियों की जीत हुई थी। इसके अलावा बीते एमएलसी के चुनाव में भी  पार्टी में चल रही गुटबंदी के चलते सपा प्रत्याशी सानंद सिंह की हार को  गंभीरता से लिया है। सपा ने अंसारी बंधुओं की क्षेत्र में बढ़ रही ताकत को  रोकने के लिए राजेश कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है।  इससे सपा की परंपरागत वोटों के साथ-साथ कुशवाहा मतों की बढ़ोतरी होगी।  राजेश कुशवाहा की निर्विवाद छवि से पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है।

आगामी विधान सभा चुनाव से काफी पहले प्रत्याशी घोषित कर सपा ने प्रत्याशी को क्षेत्र में बढ़त बनाने का मौका दिया है। इस घोषणा से  पार्टी टिकट का उम्मीद लगाए राजेश राय पप्पू, अनिल निषाद और अवधेश राय के  समर्थकों को झटका लगा है।
विज्ञापन


प्रोफाइल
राजेश कुशवाहा
सपा जिलाध्यक्ष
पिता जगदीश कुशवाहा (पूर्व सांसद)
पता: रौजा, शेखपुर
उम्र 37 वर्ष
शिक्षा - बीए, एलएलबी
राजनीतिक स्थिति: 2003 से सपा की सक्रिय राजनीति, 2007 से 2014 तक सपा के जिला महासचिव
2007 में मुहम्मदाबाद से टिकट मिला लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर शिवगतुल्लाह अंसारी को दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें