फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्टर घाट पर सम्मानित होंगी 21 विभूतियां

Sat, 26 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गंगा घाट पर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्टर घाट की साफ-सफाई के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। शनिवार की शाम एक समारोह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इसका लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों इस मौके पर आयोजित बदलाव की बयार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बदलाव की बयार कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे होगा। इसके बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा कलक्टर एवं श्मशान घाट पर टॉयलेट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विद्यालय के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन होगा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 21विभूतियों   को सम्मानित किया जाएगा। घाट पर स्वच्छता अभियान को परवान चढ़ाने वाले युवाओं और बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।

रेल राज्यमंत्री के प्रथम निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने बताया कि समारोह में आने वाले अतिथियों में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक, रेलनेट के चेयरमैन आरके बहुगुणा, आरवीएनएल के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री, कंटेनर कानकोर के एमडी अनिल गुप्ता, इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन के एमडी राजीव दत्ता आदि प्रमुख हैं। श्री राय के साथ उम्मीद परिवार के अभिषेक राय, शिवम, विकास आदि तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


कलक्टर घाट पर स्वच्छता के दावे की खिल्ली वहां गिरने वाला नाला उड़ा रहा है। रेल राज्यमंत्री घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत बने टॉयलेट का लोकार्पण करने और कई योजनाओं का शिलान्यास करने आ रहे हैं। कार्यक्रम के लिए घाट के पास ही गंगा में गिरने वाले खुले नाले पर पुलिया बनाई गई है। उसी पुलिया से होकर अफसर आते-जाते रहे लेकिन किसी ने नाले को बंद करने के लिए कोई फिक्रमंद नहीं दिखा। वे भी जिन्हें स्वच्छता के लिए सम्मानित किया जाना है, वे भी इसके प्रति बेपरवाह ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें