फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश बने परिवहन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसमें राजेश सिंह जिलाध्यक्ष, संजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंबिका प्रसाद जिला मंत्री, अमल त्रिपाठी कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यालय पर आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि अंबिका प्रसाद दुबे के देखरेख में शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में ओमप्रकाश यादव और सुभाष सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि संघ द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरे मनयोग से किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की आवाज उठाने के साथ संघर्ष करने का काम किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे एआरटीओ राम सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी तन्मयता पालन करें। इस मौके पर बैजनाथ तिवारी, जमुना यादव, शिवकुमार तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें