फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: समस्याओं के विरोध में आवाज उठाई

विज्ञापन
एमएएच इंटर कॉलेज सभागार में सम्मा​नित हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारि
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को एमएएच इंटर कॉलेज के सर सैय्यद सभागार में शिक्षकों की आम सभा हुई। इसमें समस्याओं के विरोध में शिक्षकों ने आवाज उठाई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और शिक्षकों का मानसिक व आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 18 व 21 निरस्त होने के बाद शोषण और बढ़ा है। शिक्षकों को अपने अधिकारों व सेवा सुरक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, कार्यभार ग्रहण पत्र और सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग उठाई।

सभा में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. मोहन सिंह यादव को जनपद प्रभारी चुना गया, जबकि उमेश कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष, सतीश कुमार सिंह जिलामंत्री, अनूप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष और रविंद्र कुमार आय-व्यय निरीक्षक निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन


रेवती रमण शर्मा महामंत्री, जयशंकर दूबे मंत्री, अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद अमीर, जयप्रकाश राय, सुबेदार सरोज, पीयूष यादव ने विचार रखे। सभा में मोतीलाल सिंह, रामानंद केशरी, अवल कुमार, रवि कुमार राय, अजीत कुमार राय रहे। अध्यक्षता डॉ. मोहन सिंह यादव ने की, जबकि संचालन अजय कुमार रेड्डी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें