फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के माध्यम से संदेश पत्र जन-जन तक तक पहुंचाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र की समता भवन कार्यालय पर सोमवार को हुई बैइक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश पत्र ऽआह्वानऽको पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर साइकिल यात्रा के माध्यम से जन-जन तक तक पहुंचाने की अपील की गई। मोदी सरकार की ओर से लगातार डीजल, पेट्रोल एवं ईंधन गैस सिलिंडर र के दामों में बढ़ोत्तरी करने तथा प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने जल्द से जल्द सदर विधानसभा की कमेटी को पुनर्गठित करने की बात करते हुए कहा कि कमेटी में कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू तेवर के कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। कहा कि आज किसान लुट रहा है, मजदूर भूखों मर रहा है। बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाए है। नौकरी के नाम पर नौजवानों को धोखा दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है। वह केवल जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। आज लोकतंत्र, संविधान और गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। मोदी और योगी की सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को पुलिस की लाठी और गोली के बल पर दबाना चाहती है। जुल्म और ज्यादती के खिलाफ समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सदर विधानसभा के प्रभारी निजामुद्दीन खां, बलिराम यादव, रामप्रताप यादव, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, कन्हैया सिंह यादव, कमलेश यादव, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रजीत यादव, रामनगीना यादव, नन्हे, प्रदीप यादव, सूर्यभान यादव आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें