फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : उमंग और उत्साह के साथ मनाया नया साल, ठंड के बाद भी कम नहीं रहा लोगों का उत्साह

Wed, 01 Jan 2025 09:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

नए साल के पहले दिन लोगों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। लार्ड कार्नवालिस पार्क और गंगा किनारे घाटों पर लोगों ने जमकर की मस्ती और नव वर्ष की बधाई दी।
 
विज्ञापन
लार्ड कार्नवालिस पार्क पर पहुंचे पर्यटक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 की विदाई और 2025 का स्वागत धूमधड़ाके के साथ हुआ। मंगलवार की शाम से शुरु हुआ नव वर्ष का जश्न बुधवार की रात तक चलता रहा। ठंड के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं रहा। कई होटल और रेस्त्रां गुलजार रहे। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नव वर्ष की मंगल कामना की।

विज्ञापन


पुराने वर्ष को अलविदा कहने और नए साल के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। 31 दिसंबर की रात भर लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। घड़ी में 12 बजते ही युवा खुशी में उझल पड़े। उन्होंने केक काटकर खुशी मनाई तथा जमकर आतिशबाजी भी की।

उन्होंने नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं के साथ नए वर्ष का स्वागत धूमधाम से किया। सुबह होते ही शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क और गंगा किनारे घाटों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। लोगों ने अपनों के साथ जमकर मस्ती की। बच्चों ने भी खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन


पार्क में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समूह में बच्चे धमाचौकड़ी मचाते रहे। गंगा घाटों और रेत पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने परिवार संग मौज मस्ती करने के साथ ही मौसम का भी आनंद उठाया। उल्लास के इस पल को लोग मोबाइल में कैद करते रहे।

कई जगहों पर युवा गीत-संगीत पर जमकर थिरके। बहुत से लोगों ने रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में दोस्तों और परिवार के साथ पहुंच कर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। होटल एवं रेस्टोरेंटों को रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया था।

दोपहर में बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। गिफ्ट की दुकानों पर लोग उपहार खरीदते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें