फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो के धक्के से टूटा रेलवे फाटक का बूम

विज्ञापन
भदौरा में टेंपो के धक्के से टूटा रेलवे फाटक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। स्थानीय भदौरा रेलवे फाटक का बूम एक टेंपो के धक्के से टूट गया। धक्का लगने के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। आनन-फानन में रेल कर्मचारियों द्वारा स्लाइडर बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन समपार फाटक के पास सोमवार को ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन रेलवे फाटक को बंद कर रहा था। इसी दौरान निकलने की होड़ में एक टेंपो चालक बूम को टक्कर मारते हुए बाहर निकल गया। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। जब तक रेल कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक टेंपो चालक मौके से जा चुका था। आनन-फानन में गेटमैन द्वारा स्टेशन अधीक्षक समेत रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे रेल कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। खबर लिखे जाने तक बूम को ठीक नहीं किया जा सका था। इस बीच स्लाइडर बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया गया। रेल परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ पुलिस कर्मियों ने फरार टेंपो चालक की खोजबीन शुरू कर दी। इस संबंध में रेल जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि एक टेंपो द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसका मरम्मत कार्य शुरु करा दिया गया है। ट्रेन परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें