फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेंदा जंक्शन पर मिला व्यापारी पुत्र का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो: मृतक मनीष गुप्ता। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी एवं किराना के थोक व्यापारी के छोटे पुत्र का शव महाराजगंज के फरेंदा रेलवे स्टेशन पर मिला। सोमवार को सूचना मिलते ही परिजन शव लेने रवाना हो गए। युवक दो दिन पूर्व बिना बताए घर से कहीं चला गया था। पिता ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। व्यापारी जयप्रकाश मद्धेशिया का छोटा पुत्र मनीष गुप्ता सोनू (31) 26 फरवरी की शाम किसी बात से नाराज होकर किसी से कुछ बिना बताए कहीं चला गया था। कुछ लोगों ने बताया कि वह शाम की इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से कहीं जा रहा था। तब से परिजन और मित्र युवक की तलाश में लगे थे। काफी प्रयास के बाद भी जब पता नहीं चला तो पिता जयप्रकाश मद्धेशिया ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही सोशल मीडिया एवं फेसबुक के माध्यम से उसकी तलाश में लोग जुटे थे। सोमवार की सुबह परिजनों को युवक की मौत होने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि युवक का शव दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन में मिला था। रेलवे पुलिस ने फरेंदा स्टेशन पर उतारकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें