फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे फाटक का बूम टेढ़ा हुआ एसएंडटी विभाग ने बदला

विज्ञापन
जमानिया स्टेशन बाईपास रेलवे क्रासिंग का टेढ़ा हुआ बूम। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे फाटक का बूम (अवरोधक) बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण टेढ़ा हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम (एसएंडटी) विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बूम को बदलकर नया बूम लगा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेनों का संचालन और सड़क यातायात सामान्य रहा। गेटमैन श्रीनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे अप लाइन पर 15483 महानंदा एक्सप्रेस के आने की सूचना मिली। ट्रेन के आगमन पर वह रेलवे फाटक बंद कर रहे थे। इस दौरान एक तरफ का बूम पूरी तरह बंद हो गया, जबकि दूसरी तरफ का बूम नीचे तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने बताया कि किसी वाहन या राहगीर के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका को देखते हुए बूम को जबरन बंद करने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान अधिक दबाव पड़ने से बूम बीच से टेढ़ा हो गया। इसकी सूचना तत्काल रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। रेलवे के एसएंडटी इंस्पेक्टर रविरोशन ने बताया कि सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब 10 बजे तक क्षतिग्रस्त बूम को हटाकर नया बूम लगा दिया गया। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेनों के परिचालन और सड़क यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

जमानिया स्टेशन बाईपास रेलवे क्रासिंग का टेढ़ा हुआ बूम। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें