फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दुकान पर छापा मारकर दुकान को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को दोपहर में राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के पास बिना लाइसेंस के संचालित दवा की दुकान पर छापा मारकर सील कर दिया।
विज्ञापन

शहीद पार्क के सामने राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के पास लंबे समय से बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर लगभग 65 हजार की दवा जब्त कर दुकान को सील कर दिया। इस दौरान तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए। जिसे लखनऊ लैब भेजा गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि 2013 के बाद से दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया, जबकि कई बार दुकानदार को इस संबंध में चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें