प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी की टीम ने मंगलवार को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाणपत्र नहीं लेने वाले 15 ईंट भट्ठों को तत्काल सीज कर दिया गया। उन्होंने भट्टा संचालकों से कहा कि उनका कहना था कि जब तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाणपत्र नहीं लेंगे तब तक भट्ठा बंद रहेगा। कार्रवाई शाम तक चली।
इस दौरान हड़कंप का माहौल बना रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हाटा, ऊंचाडीह, नसीरपुर कला, कादीपुर, हनुमानगंज, जफरपुर देहाती, टड़वा में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान वाराणसी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राजनाथ चौधरी, सहायक वाणिज्यकर अधिकारी संतोष कुमार, सीओ मनमोहन पांडेय, एसडीएम त्रिभुवन नाथ विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।