फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण पर वार्ता

Tue, 16 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनिस्टीरयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को नलकूप मंडल के अधीक्षण अभियंता आईवीपी गुप्ता एवं नलकूप खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ज्ञानेश कुमार से मिलकर समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता की। कर्मचारियों का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प््रयास किया गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदस्यों ने रविन्द्र यादव के नाबालिग पेंशन प्रकरण, पटल परिवर्तन के आदेश का अनुपालन न होने से राजकीय कार्यों में आ रही बाधा, राजकीय आवासों में रह रहे अवैध बाहरी व्यक्तियों से खाली कराकर विभागीय कर्मचारियों को आवास आवंटित करने तथा मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट  के लिए संघ भवन का आवंटन करने जैसे बिंदुओं पर वार्ता की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने 15 दिन सभी मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद मिनिस्टीरयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट का प्रतिनिधि मंडल  के सदस्यों काफी आश्वस्त नजर आए, उनका कहना है अब उनकी समस्याओं के समाधान हो जाने की उम्मीद दिख्ाने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें