फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साइकिल रेस में राहुल और दुर्गावती अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस पर बालक-बालिकाओं की 10 किमी साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम गेट से प्रारंभ होकर पीजी काॅलेज चौराहा पुलिस लाइन गेट होते हुए महाराजगंज तिराहा तक जाकर उसी रास्ते होते हुए नेहरू स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई। इसमें बालकों में राहुल कुमार और बालिकाओं में दुर्गावती सबसे आगे रहीं।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि बालक वर्ग में मुलायम यादव दूसरे, दीपक यादव तीसरे, अजीत यादव चौथे, निशांत पांचवें तथा निखिल शर्मा को छठवां स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में खुश्बू बिंद द्वितीय, अनुष्का यादव तृतीय, राधा चतुर्थ, रिद्धा यादव पंचम तथा आस्था कुमारी षष्ठम स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अपर उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार जोशी ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार, मो. मोईन, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, बृजेश कुमार, योगेंद्र सिंह, प्रेमचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें