फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाबा कीनाराम मठ में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी

विज्ञापन
कामाख्या धाम परिसर में चल रहे विकासकार्यों का किया निरीक्षण करतीं पूर्व विधायक सुनीता सिंह। स्र
विज्ञापन
सेवराई। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन विभाग के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण शनिवार को किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के अभियंताओं के साथ मां कामाख्या मंदिर गहमर, शिव मंदिर देवकली तथा बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पर्यटन विभाग द्वारा इन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए धनराशि आवंटित की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य पूरे कराए बिना ही पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई गई और संबंधित दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें