फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बॉडी बिल्डरों ने अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
लंका मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बॉडीबिल्डर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से मिस्टर गाजीपुर और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को शहर के लंका स्थित रामलीला मैदान में किया गया। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। प्रदेश फेडरेशन के महासचिव अमित राय ने बताया कि सात भार वर्गों 50, 55, 60, 65, 70, 75 तथा 80 किग्रा से ऊपर के वर्ग में आयोजित मिस्टर गाजीपुर प्रतियोगिता में करीब 200 बाडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इसी तरह आर्म रेसलिंग में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान चौबे, डॉ. अवनीश मिश्र, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सरवर डैजी, रामप्रवेश कुशवाहा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पुनीत सिंहल, संजय सिंह कुशवाहा, मनीष, श्याम प्रवेश कुशवाहा एवं पवन पांडेय पूरे मनोयोग से जुटे रहे। बताया कि प्रतियोगिता के नतीजे देर रात घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें