फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न मिलने से लोग नाराज

Mon, 06 Feb 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के तीन माह बाद भी पैसे के लिए ग्राहकों की परेशानी कम नहीं हो पाई है। स्टेट बैंक की शाखा में 10 दिनों में सिर्फ एक दिन ग्राहकों को रूपए मिल पा रहे है। कुछ इसी तरह का हाल अन्य बैंकों का भी है। इससे उपभोक्ताओं में बैंकों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

 स्टेट बैंक की शाखा क्षेत्र की सबसे बड़ी शाखा है। इसमें अधिकांश सरकारी कर्मचारियों के खाते हैं। पेंशन खाते भी हैं। इस समय लोगों के घर शादी सहित अन्य जरूरी काम हैं, लेकिन बैंक से पैसा न मिलने के कारण लोगोें को परेशानी हो रही है। शाखा में पिछले 10 दिनों में केवल बीते शनिवार को कुछ लोगों को 24000 रुपए मिले। अन्य लोग बिना पैसे के वापस लौट गए। पैसे के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में बैंक में ग्राहक आ रहे हैं और पैसा न होने पर लौट जा रहे हैं। कुछ इसी तरह की हालत यूनियन बैंक की भी है। ग्राहक लाइन में लग रहे हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी पैसा न मिलने से निराश होकर लौट जा रहे हैं। इससे लोगों में बैंक के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक कर्मियों की लापरवाही से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर समय रहते ही कैश की व्यवस्था नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें