फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छोटे भाई और उसकी पत्नी को छत से धकेला, मकान के विवाद में खूनी संघर्ष; महिला रेफर

Mon, 09 Jun 2025 11:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

मकान के विवाद में दोनों भाईयों में पहले से झगड़ा चल रहा है। सोमवार को मकान में प्लास्टर करवाने को लेकर भी विवाद हो रहा था। पुलिस के समझाने के बाद दोबारा काम शुरु करवा दिया गया। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ यह हैवानियत दिखाई।
विज्ञापन
अस्पताल में गीता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैदपुर के भटौला गांव में पुश्तैनी भूमि विवाद में रविवार को बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को छत से धकेल दिया। पति तो रेलिंग पकड़कर बच गया लेकिन पत्नी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


भटौला गांव के राजकुमार यादव और हरिद्वार यादव आपस में सगे भाई हैं। घर के पास एक पुश्तैनी मकान में बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। इसके लिए थाने में पंचायत में दोनों के बीच बंटवारे की बात तय हुई थी। राजकुमार मकान के विवादित हिस्से में प्लास्टर करवाने लगा तो हरिद्वार ने कार्य का विरोध किया।

इसके बाद डॉयल 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने काम रुकवा दिया और थाने से निपटारा हो जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। पुलिस के जाने के बाद हरिद्वार की पत्नी गीता देवी मकान की छत पर चढ़कर यह देखने के लिए गई कि काम हो रहा है या नहीं। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

छत पर चढ़ने के बाद काम होता देख उसने अपने पति हरिद्वार को भी छत पर बुलाया तभी राजकुमार ने पहले हरिद्वार की पत्नी और फिर हरिद्वार को छत से धकेल दिया। जमीन पर गिरने से गीता (45) के सिर में गंभीर चोट आई है। वह बेहोश हो गई। 

उसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी थाने को नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

घर से मिली सड़ी लाश, गांव में मचा हड़कंप

दुल्लहपुर के ओड़राई गांव के खुटहा मौजे गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान घर से तेज दुर्गंध आने लगी। सोमवार शाम विजय चौहान के सुनसान घर के पास मौजूद ग्रामीण जब वहां पड़ा बालू उठाने पहुंचे तो खुले मकान से आती दुर्गंध से लोग परेशान हो गए। 

लोगों ने घर के अंदर झांका तो देखा कि एक युवक की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय राजभर व स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष केपी सिंह पुलिस टीम पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व एक मानसिक रूप से असंतुलित युवक जैकेट, जींस और हाथों में दस्ताने पहने हुए इधर-उधर घूमते देखा गया था। मौके से एक सलाई भी बरामद की गई, जो उसी युवक की हो सकती है। पुलिस का कहना है कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें