फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोहरे के चलते घटाई गई पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट, दिन में 50 व रात में 40 किमी प्रति घंटा होगी

Fri, 19 Dec 2025 05:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा लागू की गई है। इसके तहत दिन में 50 व रात में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलेंगे। 
 
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए शासन ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। यह निर्देश शुक्रवार से प्रभावी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बुढ़नपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कैंप ओरिएंटल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड और कोहरे के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की श्रेणी के अनुसार गति सीमा निर्धारित की गई है। नई गाइडलाइन के तहत ट्रक, ट्रेलर और डंपर जैसे भारी वाहन दिन में अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटा तथा रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें; बेटे ने की मां-बाप की हत्या: बेटियों ने दिया पिता के शव को कंधा, नहीं मिले मां के शव के टुकड़े
विज्ञापन


वहीं, छोटे वाहनों के लिए दिन में 80 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा तय की गई है। वहीं बसों को दिन में 60 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जबकि रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक न्यूनतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें