प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल को थप्पड़ मारती कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष महबूब निशा। स्रोत- सोशल म
- फोटो : अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बैठक करतीं राज्यपाल
गाजीपुर। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष महबूब निशा ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक पुरुष पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे धकेला दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेत्री आरोप लगा रही है कि प्रदर्शन के दौरान हुई धक्कामुक्की के दौरान पुरुष कांस्टेबल ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, जिससे उनका कपड़ा भी खिंच गया। बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय की ओर शांतिपूर्ण तरीके से बढ़े। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान धक्कामुक्की हुई और कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल महबूब निशा के साथ पुरुष आरक्षी द्वारा कथित दुर्व्यवहार हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बाबत कांग्रेस की महिला विंग की जिलाध्यक्ष महबूब निशा ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य होती है, लेकिन उस समय पुरुष कांस्टेबल द्वारा उन्हें रोका गया। उनका कहना है कि घटना के बाद ही महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि धक्का-मुक्की में उन्हें चोट भी आई और हाथों में पहनी चूड़ियां टूट गईं। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा से जुड़े ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कोतवाल महेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौके पर महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही और किसी के साथ किसी पुलिस कर्मी ने दुर्व्यवहार नहीं किया।