सांसद पप्पू यादव को मिली धमकी, बोले- पाकिस्तान से आया था फोन, उर्दू में लिखा था मैसेज
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गुरुवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी पर आए बिहार प्रांत के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने लारेंस विश्नोई से मिली धमकी पर कहा कि मुझे लगातार धमकियां मिल रही है। गाजीपुर आते समय आज भी फोन पर धमकी मिली है। उन्होंने पत्रकारों के सामने अपने फोन में धमकी से भरे मैसेज दिखाते हुए कहा कि उर्दू में मैसेज भेजा जा रहा है।