फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण के नाम पर गड्ढा खोदकर छोड़ा

Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नारायनपुर-ककरही-दौलतपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए कई माह से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इस कारण एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया खुदाई की वजह से दो सौ मीटर की दूरी पूरी करने के लिए कई गांव के लोगों को तीन से पांच किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सैदपुर ब्लॉक के नारायनपुर-ककरही गांव में गांगी नदी के किनारे के पास सादात मार्ग से लिंक संपर्क मार्ग दौलतपुर, बड़िहारी, खोजनपुर, राजनपुर होकर सैदपुर भितरी मार्ग को जोड़ता है। उक्त संपर्क मार्ग पर नाले पर जिला पंचायत की तरफ से पक्की पुलिया बनाने का प्रस्ताव हुआ।

निर्माणदायी एजेंसी ने लगभग 5-6 माह पहले उक्त नाले पर सड़क को खोदकर छोड़ दिया। इसके चलते ककरही के मौजा नारायनपुर, दौलतपुर, पहाड़पुर, खोजनपुर, बड़िहारी, निजामपुर, राजनपुर, बबूरही, मुड़ियार आदि को जाने वाले लोग ककरही-दौलतपुर गांव से होकर लगभग तीन से पांच किलोमीटर चक्कर लगाकर आ-जा रहे हैं। आकृष्ट कराते हुए कहा कि अगर समय रहते पुलिया का निर्माण कराकर समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें