महड़ौर मार्ग लटके व अव्यवस्थित तारों को देख पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू
- फोटो : Samvad
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को लखनऊ से बलिया जाते समय महड़ौर मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। सड़क किनारे और आबादी वाले क्षेत्रों में लटक रहे बिजली के तारों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार को फोन कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने क्षेत्र के सभी जर्जर व लटके तारों को तत्काल ठीक कराने को कहा। मंत्री एके शर्मा बलिया के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे।
ऊर्जा मंत्री का भाजपाजनों ने किया स्वागत : गंगौली। कासिमाबाद में उत्तर प्रदेश के नगर विकास व उर्जा मंत्री एके शर्मा का बुुधवार को रसड़ा जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र नाथ राय, शुभांशु मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, आयुष राय, रामभवन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद