फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार परिसर में बैठक कर एटा पुलिस की घोर निंदा की। नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से जुलूस निकाल कर तहसील चौराहा होते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बार के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को कार्य करते तीन वर्ष से ऊपर हो रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस आज भी सपा और बसपा एजेंट के रूप में काम कर रही है और सरकार को बदनाम कर रही है। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार अमित शेखर को अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। तहसीलदार ने अधिवक्ताओं की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रप्रकाश राय, दयाशंकर दुबे, संजय कुमार राय, आशुतोष राय, राधेश्याम राय, मुन्ना यादव, पप्पू यादव, आशुतोष चौधरी, अखिलेश राय, रामप्रवेश राय, आनंद प्रधान, गोरखनाथ राय, प्रेम शंकर राय, रिपुसूदन राय, मदन राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें