कासिमाबाद। वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद शनिवार को पहली बार सलामतपुर में आए लालबिहारी यादव का स्वागत रेयाज अंसारी के नेतृत्व में शिक्षकों ने फूल माला एवं गाजे-बाजे के साथ किया। मां दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद एमएलसी ने कहा कि आज प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षकों की हालत मनरेगा मजदूरों से भी बदतर है। कोरोना काल में शिक्षकों की हालत को लेकर एमएलसी ने गंभीर चिंता जताई। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने इन शिक्षकों का जरा भी ध्यान नहीं दिया। इसी का परिणाम है कि आज वित्तविहीन शिक्षकों के दम पर वाराणसी शिक्षक एमएलसी सीट पर उन्हें जीत मिली है। इस मौके पर सीताराम यादव, वेदप्रकाश तिवारी, योगेंद्र राय, जितेंद्र सरोज, रामनगीना मौर्य, योगेश यादव, शमीम अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।