फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। हंसराजपुर मऊ राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को स्वराज इंडिया पार्टी एवं भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने धान रोप कर सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर स्वराज इंडिया पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा की इस राजमार्ग पर कई जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह सिर्फ सांकेतिक रूप से सरकार की व्यवस्था एवं लापरवाही के खिलाफ कदम था। अगर सरकार इस मार्ग को एक सप्ताह में नहीं बनवा देती है तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव तरुण कुमार सिंह ने कहा कि महीनों से सड़क की हालत खराब है लेकिनजिम्मेदार अधिकारियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने भी सड़क की बदहाली पर रोष जताया। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र यादव, प्रकाश गुप्ता, हीरालाल यादव, सुनील कुमार गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, सकलदीप गुप्ता, बृजेश यादव, महावीर गुप्ता, अमरेश यादव, रणजीत सिंह, बब्लू कश्यप, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें