फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया

विज्ञापन
जखनिया रोड पर लगा जल जमाव में एसडीएम की गाड़ी रोककर धान की रोपाई कर विरोध करते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जखनिया। खराब सड़क को लेकर शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति का गुस्सा फूट पड़ा। सदस्यों द्वारा जखनिया बाजार की मुख्य सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए समिति के अध्यक्ष देवनारायन सिंह ने कहा कि स्थानीय तहसील मुख्यालय से होकर मनिहारी-गाजीपुर को जाने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह टूटकर खराब हो चुकी है। बीच सड़क पर दो से तीन फीट पानी लगा रहता है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाएगी, समिति के नेतृत्व में शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, घेराव, अनशन के रुप में संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। 23 जून को उपजिलाधिकारी जखनिया को ज्ञापन दिया जाएगा। जिस समय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर धान की रोपाई की जा रही थी, ठीक उसी समय उधर से उपजिलाधिकारी सूरज यादव गुजर रहे थे, उन्हें भी पानी लगी सड़क पर वाहन को रोकना पड़ा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अश्विनी सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, नीरज सिंह, मेवालाल यादव, रामजी मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, अवध पाल, प्रियांशु पांडेय, सोनू तिवारी, धर्मेंद्र चौबे, अजय पाठक, रामप्रवेश पांडेय, अनिल सिंह, अमित पांडेय, अच्छेलाल, राजकुमार पांडेय, सर्वानंद चौबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें