फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर हुई। इसमें पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि मोदी सरकार लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि कर देश को महंगाई की भट्ठी में ढकेलने का काम कर रही है। आज जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी के चलते दहशत में हैं, लोगों की रोजी-रोटी खतरे में है ऐसे दौर में लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करना मोदी सरकार के गरीब विरोधी होने का परिचायक है। चीन द्वारा गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों के ऊपर हुए हमले के लिए भी मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, दिनेश यादव, रामनगीना यादव, द्वारिका यादव, मंगला यादव, प्रभुनाथ राम, अमित सिंह लालू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें