फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
नायकडीह हाल्ट बाजार को जाने वाले कीचड़ से भरे मार्ग पर धान की रोपाई कर विरोध जाहिर करते लोग। स् - फोटो : गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर के नायकडीह हाल्ट बाजार में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। लोगों ने जर्जर सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि सड़क की स्थिति काफी समय से खराब बनी हुई है और बरसात में यह सड़क तालाब का रूप ले लेती है। चेताया कि अगर जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामबृक्ष सिंह यादव ने कहा कि बाजार के पास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-124 डी के निर्माण में लगे भारी वाहनों और ट्रकों के लगातार आवागमन के कारण करीब 150 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

इस माैके पर संतोष, गुड्डू जायसवाल, रामप्रवेश, उमेश, अजीत, सुनील, मंगल, बलवंत, प्रहलाद, शेखर, हरिचरण, विंध्याचल, राजेश, शुभम, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें