फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी लापरवाही पर भाकपा माले का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण के दौरान सरकारी लापरवाही को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है और उधर देश-प्रदेश के जिम्मेदार रैलियां कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने केेंद्र और प्रदेश से इस्तीफा देने की मांग उठाई। पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों की आक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर के अभाव में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। दूसरी तरफ आक्सीजन की कालाबाजारी ने संकट को और बढ़ा दिया है। बड़ी तादाद में संक्रमितों की आक्सीजन, वेंटिलेटर, बेड न मिलने के चलते हो रही मौतों के लिए कौन जवाबदेह है। योगी मोदी सरकार को इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने, बेहतर टेस्ट, दवा की व्यवस्था करने के बजाए चुनावी रैलियों में व्यस्त मोदी-योगी सरकार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग उठाई। सरकारी एवं निजी जांच, इलाज, आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाने, 24 घंटे में रिपोर्ट देने की व्यवस्था करने, प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी तथा तीन महीने तक हर गरीबों को राशन देने, हर महीने हर परिवार को दस हजार रुपए लाकडाउन भत्ता देने की मांग उठाई। इस अवसर पर नंदकिशोर बिंद, भैयाराम राजभर, सुमित्रा देवी, रामधनी राम, अनिल कुमार, योगेंद्र भारती, प्रमोद कुशवाहा, शकुंतला देवी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें