फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से पूर्ण कार्य बहिष्कार और होगा विरोध प्रदर्शन .

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बिजली के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को पूरे जिले में उपखंड स्तर पर नौ स्थानों पर विरोध सभा आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए जहां पांच से कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन होगा वहीं बेमियादी हड़ताल और जेल भरो आंदोलन से भी कर्मी नहीं हिचकेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में हुई सभा में जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन एवं निजीकरण के विरोध में पांच अक्तूबर से पूरे दिन हर स्तर की वीडियो कांफ्रेंसिंग सहित पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता उसी क्षण अनिश्चितकालीन हड़ताल और सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारंभ कर देंगे।कहा कि निगम का निजीकरण किसी भी प्रकार से प्रदेश एवं आम जनता के हित में नहीं है। निजी कंपनी मुनाफे के लिए काम करती है जबकि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बिना भेदभाव के किसानों और गरीब उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रही है। निजी कंपनी लागत से कम मूल्य पर किसी उपभोक्ता को बिजली नहीं देगी। जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने बताया कि अभी किसानों, गरीबी रेखा के नीचे और 500 यूनिट्स प्रति माह बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को पावर कारपोरेशन घाटा उठाकर बिजली देता है जिसके चलते इन उपभोक्ताओं को लागत से कम मूल्य पर बिजली मिल रही है। अब निजीकरण के बाद बिजली महंगी होगी। निजीकरण और फ्रेंचाइजी के जरिए निजी क्षेत्र को विद्युत वितरण सौंपने का प्रयोग उत्तर प्रदेश के लिए नया नहीं है। यह ग्रेटर नोएडा और आगरा में पूरी तरह विफल रहा है। निजीकरण का यही प्रयोग अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में दोहराया जा रहा है जिससे बिजली कर्मियों में रोष व्याप्त है।
सभा में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार, महेंद्र मिश्रा, आदित्य पांडेय, आशीष चौहान, सहायक अभियंता विजय यादव, शत्रुघ्न यादव, अमित कुमार, मिठाईलाल, सत्यनारायण चौरसिया, संतोष मौर्य, इंद्रजीत पटेल, अविनाश सिंह, पंकज जायसवाल, रोहित कुमार, तपस कुमार, वीरबहादुर लाल, नीरज सोनी, मिथिलेश यादव, प्रमोद यादव, विनोद राम, प्रभाकर पांडेय, सुधीर सिंह, विजयशंकर राय, गुप्तेश्वर राम, रविंद्र यादव, सुरेश सिंह, अनुराग सिंह, अजय विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, भानू कुशवाहा, विंध्याचल यादव, पीतांबर कुशवाह, अरविंद कुशवाहा, संतोष कश्यप, गुप्तेश्वर राम, अखिलेश, अरविंद कुशवाहा, राकेश त्यागी, वीरेंद्र पासवान, सलीम अंसारी, संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, अमित सिंह, अश्विनी सिंह, प्रवीण पांडेय, वीरेंद्र मौर्या, महेश त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, विनय तिवारी, दीपक गुप्ता, वरुण राय, आशीष, सुनील, सल्लू, आजाद, प्रदीप, प्रेमशंकर, कृष्णा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें