गाजीपुर। बैंक एवं स्वास्थ्य कर्मी समेत 27 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। जबकि बाराबंकी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान एक संक्रमित महिला की 28 सितंबर को मौत हो गई। होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 3518 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3847 पहुंच गई है, वहीं संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। जबकि 280 एक्टिव मरीज हैं। वहीं मेडिकल टीम द्वारा 350 की आरटीपीसीआर, 776 का एंटीजन और चार की ट्रूनैट से जांच की गई।
एक महिला को बीते 15 सितंबर को बुखार आया। इसके बाद सांस लेने पर कठिनाई होने पर परिजन उपचार के लिए प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए जहां चिकित्सक ने भर्ती करने की सलाह दी। परिजनों ने महिला को मेडिकल कालेज बाराबंकी में भर्ती कराया जहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहां वह 18 सितंबर से 28 सितंबर तक भर्ती रही। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर देर शाम आई रिपोर्ट में सदर चार, मरदह एक, जैनपुर एक, निकरोजपुर एक, रायपुर तीन, बीकापुर एक, एसबीआई एक कर्मी, विशुनपुर एक, सैदपुर एक, सीएचसी सैदपुर एक, कनेरी तीन, खजूरगांव एक, मरदानपुर पांच, खुटहन एक, रंजीतपुर एक, रेवतीपुर गांव का एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक महिला संक्रमित मरीज की बाराबंकी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बीते 28 सितंबर को मौत हो गई।