फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों का घेराव करने को बाध्य होगा संयुक्त किसान मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बंद पड़ी नंदगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को चालू करने और बेरोजगारों को रोजगार देने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसान अपना धान लेकर मारा-मारा फिर रहा है लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर बोरा और सुतली की किल्लत का बहाना बनाकर धान की खरीद नहीं की जा रही है। मजबूर होकर किसान अपनी फसल को सस्ते में बेच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी पर रोक नहीं लगी तो मोर्चा क्रय केंद्र प्रभारियों का घेराव करने को बाध्य होगा। नेताओं ने कहा कि राशन का वितरण मार्च तक ही क्यों? इसे स्थायी कर प्रति यूनिट दस किलो राशन, तेल, मसाला समेत पौष्टिक आहार का वितरण किया जाए। नंदगंज में बंद पड़ी चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को चालू कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए। डीएपी, यूरिया और कीटनाशक दवाओं की कीमत कम कर किसानों को उपलब्ध कराया जाए। अंत में राज्यपाल और जिला विपणन अधिकारी को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार सदर को सौंपा। धरना सभा को उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, मनोज कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, घूरा यादव, विजयबहादुर सिंह, भाकपा (माले) के जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें