ईशोपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकते भाकपा माले के कार्यकर्ता-भाकपा माले
खानपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और वामपंथी दलों के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। ईशोपुर में भाकपा माले स्टेट कमेटी सदस्य नंद किशोर बिंद के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया गया।
वहीं, खानपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।
भाकपा माले स्टेट कमेटी सदस्य नंद किशोर बिंद ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विभिन्न मामलों में दिए गए 14 आवेदनों पर ध्यान नहीं दिया।
26 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। खानपुर चौराहे पर हुए प्रदर्शन में आजाद यादव, सरोज यादव, बेचू बनवासी, मुन्ना बनवासी, कन्हैया बिंद, जोखू प्रसाद, रामकरन राम और श्याम नारायण बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद