फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में आग लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
सेवराई में धान विक्रय न होने से आक्रोशित होकर अपनी ही फसल में प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर विरोध प? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने दर्जनों किसानों के साथ धान विक्रय न होने से आक्रोशित होकर अपनी ही फसल में शुक्रवार को प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवराई धान क्रय केंद्र पर धान बिक्री को लेकर किसानों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। शासन की तरफ से कभी नंबर तो कभी टोकन सिस्टम के चलते किसानों का फसल खरीदारी के अभाव में खलिहान में ही पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के कारण सेंटर पर लाकर रखा गया करीब 35 से 40 किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया है जो धीरे-धीरे सड़ने के कगार पर है। किसान नेता ने कहा कि सरकार फसल खरीदने को लेकर नए-नए नियम लागू कर रही है। कई दिनों तक चक्कर काटने के बावजूद खरीदारी नहीं हो पा रही है। अधिकारी कर्मचारी भी टाल-मटोल कर रहे हैं। अगर खरीदारी सोमवार तक नहीं की गई तो किसान धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जब से धान की खरीदारी हुई है तब से किसान परेशान हैं। जितना भी हो सके किसानों के हित के लिए सरकार को करना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें