फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जौहर विश्वविद्यालय गिराए जाने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पोस्टर बैनर के साथ पत्रक देने पहुंचे सपा कार्यकर्ता। स्रोत- सपा
विज्ञापन
गाजीपुर। रामपुर जनपद के जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराए जाने के आदेश के खिलाफ सपा अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग की गई। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ज्योति सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खां ने ध्वस्तीकरण आदेश पर रोष व्यक्त करते हुए छात्र-नौजवानों पर कुठाराघात और तालीम पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। सरकार आजम खां की लोकप्रियता से घबराई है। इस मौके पर रामधारी यादव, आमिर अली, मदन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शमशेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें