खानपुर पुलिस की गिरफ्त में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी अरविंद कुमार। संवाद
खानपुर (गाजीपुर)। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में खानपुर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर वांछित बभनचक निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव निवासी पंकज कुमार ने तहरीर दी है कि बभनचक निवासी अरविंद कुमार, चंदकेश कुमार, अभिषेक कुमार, सोनियापार निवासी अंश कुमार, अशोक कुमार और बसंती देवी के खिलाफ फरवरी 2022 से जनवरी 2025 के बीच सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में 16 लाख रुपये लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। संवाद