फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप, लोगों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से जल निगम की टंकी से जलापूर्ति नहीं होने से नाराज लोगों में नाराजगी है। पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन जलापूर्ति नहीं शुरू की गई। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार सहित बरहपुर गांव में जल निगम की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। करीब एक सप्ताह से ऑपरेटर के नहीं रहने से टंकी पर ताला लटक रहा है, जिससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनको हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने जलनिगम की टंकी पर पहुंच कर प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आपरेटर की तैनाती की जाए जिससे दिक्कत का सामना न करना पड़े। चेताया कि अगर समय रहते संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या निस्तारण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाते हैं, तो सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर युवा नेता प्रवीण सिंह, हरीराम द्विवेदी, शौकत, मोती वर्मा, चंद्रशेखर और रामनाथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें