फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का विरोध, ग्रामीणों ने काम बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। भांवरकोल से अवथही छह किमी लंबी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चल रहा था। दहिनवर गांव की हरिजन बस्ती के लोगों ने विरोध शुरू करते हुए कार्य बंद करा दिया। लोगों ने कहा कि सड़क की चौड़ाई बढ़ने से दिक्कत होगी। वहीं पश्चिम तरफ के किसानों का कहना था कि सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ बढ़नी चाहिए, नहीं तो काफी नुकसान होगा। मुहम्मदाबाद एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने पैमाइश के साथ सड़क के दोनों तरफ चूना गिराकर सीमांकन कराने के बाद मामला समाप्त कराया।
विज्ञापन

भांवरकोल से अवथही छह किमी लंबी रोड का निर्माण अवथही गांव की तरफ से शुरू हुआ था। सड़क कार्य का निर्माण जब दहिनवर गांव के पास पहुंचा तो दहिनवर हरिजन बस्ती के लोगों ने विरोध जताते हुए कार्य बंद करा दिया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी ने राजस्व टीम को गठित कर मौके पर भेजा। इधर बस्ती के लोग सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का विरोध कर रहे थे। वहीं पश्चिम तरफ के किसानों का कहना था कि सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ बढ़ाई जाए। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दीपक तिवारी ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद राजस्व टीम को पैमाइश कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही सीमांकन कराकर निशानदेही के तौर पर चूना छिड़काव कर दिया। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम मौजूद रही। इस मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दीपक तिवारी, उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक कमल राम, लेखपाल आकांक्षा यादव आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद चूना छिड़काव कर सीमांकन कर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें