रायफल क्लब सभागार परिसर में प्रदर्शन करते यूजीसी का विरोध करते लोग। संवाद
- फोटो : अमेठी कस्बे में बस की एंट्री के कारण ठिठके राहगीर।
गाजीपुर। यूजीसी के नए कानून के खिलाफ बुधवार को विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण जनसेवा मंच, पूर्वांचल छात्र सेना, कायस्थ महासभा, ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जन संग्रह और सवर्ण हिंद फौज के तत्वावधान में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून एकपक्षीय है और इससे समाज में असंतुलन पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा।
ज्ञापन में मांग की गई कि यूजीसी की निगरानी में गठित होने वाली समिति में सवर्ण समाज के सदस्यों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। साथ ही झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ जुर्माना व सजा का प्रावधान किया जाए और यूजीसी के इस कानून को वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडे सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश संयोजक निमेष पांडे ने कहा कि यह आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से लगातार जारी रहेगा। आंदोलन की अगली कड़ी में 31 जनवरी को सरजू पांडे पार्क में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में शिवम उपाध्याय, अंशु पांडे, उमेश पांडे, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, मनीष तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजू उपाध्याय, राहुल दुबे आदि मौजूद रहे।