फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मच्छटी चौकी से कुछ दूरी पर बुधवार को ट्रक की चपेट आने में बाइक सवार पत्नी मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपत्ति आधार कार्ड संशोधन के लिए बाइक से मुहम्मदाबाद जा रहे थे। लोचाईन गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह पत्नी रंजना के आधार संशोधन के लिए बाइक से मुहम्मदाबाद जा रहे थे। मच्छटी चौकी से कुछ दूरी पर पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान रंजना की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें